यातायात माह नवम्बर 2024 के तहत महराजगंज पुलिस की जागरूकता अभियान के दौरान 132 वाहनों को नियम उल्लंघन पर 1,58,000 रुपये का जुर्माना
- By UP Samachaar Plus --
- Wednesday 20 Nov, 2024
- 266
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज, 20 नवम्बर। यातायात माह नवम्बर-2024 के तहत पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर आज दिनांक 20 नवम्बर को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में थाना निचलौल और थाना सिंदुरिया क्षेत्र में यातायात पुलिस ने विशेष कार्यवाही की।
कोहरे और धुंध के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही, सिंदुरिया और निचलौल मार्ग पर स्पीड राडार गन के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी गई। यातायात पुलिस ने तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों को रोक कर उन्हें जागरूक किया कि वे निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाएं।
इस अभियान के दौरान 132 वाहनों को नियम उल्लंघन के लिए पकड़ा गया, जिन पर कुल मिलाकर 1,58,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से क्षेत्रवासियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ढंग से वाहन चलाएं।

